Advertisement Carousel
गरियाबंदछत्तीसगढ़

गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी जगदीप राउलकर गिरफ्तार

Ad

गरियाबंद पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस की एंड-टू-एंड जांच का हिस्सा है, जिसमें केवल मौके पर पकड़े गए आरोपियों ही नहीं, बल्कि पूरे नेटवर्क को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है।

Advertisements
Advertisements

पुलिस अधिकारियों द्वारा पहले ही निर्देश दिए गए थे कि अवैध गांजा, हीरा और शराब से जुड़े मामलों में सप्लायर, डिस्ट्रीब्यूटर और मुख्य सरगना तक पहुंचकर सख्त कार्रवाई की जाए।
इसी क्रम में थाना फिंगेश्वर में दर्ज अपराध क्रमांक 31/2026, धारा 20(ख) NDPS Act के तहत पूर्व में तीन आरोपियों—राकेश ठाकुर, संजय उके और परमानंद साहू—को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर 3 फरवरी 2026 को न्यायालय में पेश किया गया था।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे गांजा भिलाई निवासी जगदीप उर्फ जगदीश राउलकर को बिक्री के लिए ले जा रहे थे। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय कर आरोपी की तलाश शुरू की।
जांच के बाद पुलिस ने आरोपी जगदीप उर्फ जगदीश राउलकर (उम्र 46 वर्ष), निवासी बैकुंठधाम, जेपी नगर वार्ड नंबर 31, भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। बताया जा रहा है कि आरोपी शहर और आसपास के क्षेत्रों में गांजा सप्लाई करता था।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस तरह के मामलों में केवल छोटे आरोपियों ही नहीं, बल्कि पूरे नेटवर्क और मुख्य सरगना तक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि वे इस प्रकार के अवैध कार्यों से दूर रहें, अन्यथा कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
👤 गिरफ्तार आरोपी:
जगदीप उर्फ जगदीश राउलकर, पिता देवदास राउलकर, उम्र 46 वर्ष, निवासी बैकुंठधाम, जेपी नगर वार्ड नंबर 31, भिलाई, थाना छावनी, जिला दुर्ग

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button