Advertisement Carousel
Blog

राहगीर से मारपीट कर लूटपाट करने वाले आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

Ad

Advertisements

राहगीर से मारपीट कर लूटपाट करने वाले आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार
बिलासपुर,

Advertisements


चौकी मल्हार, थाना मस्तुरी पुलिस ने राहगीर से मारपीट कर लूटपाट करने वाले आरोपियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नकदी राशि एवं घटना में प्रयुक्त बेल्ट भी जब्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी रामप्यारे राय (62 वर्ष), निवासी ग्राम चौहा, 30 मार्च 2026 की रात लगभग 11:50 बजे शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान चकरबेढा और डगनिया के बीच आरोपियों—रोशन भंडारी, सुमित टंडन उर्फ बिट्टू, सुमित दिनकर उर्फ सोमू एवं मंजेश खूंटे—ने उन्हें रोककर पैसों की मांग की।
बेल्ट से मारपीट कर लूटे 1400 रुपये
जब प्रार्थी द्वारा पैसे देने से इनकार किया गया, तो आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए बेल्ट एवं हाथ-मुक्कों से मारपीट की और उनकी जेब से 1400 रुपये लूट लिए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि पीड़ित घायल अवस्था में पड़ा रहा।
सुबह मिली सूचना, दर्ज हुआ मामला
अगले दिन सुबह स्थानीय लोगों द्वारा पीड़ित को घर पहुंचाया गया, जिसके बाद परिजनों के साथ चौकी मल्हार पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

Advertisements


त्वरित कार्रवाई में चारों आरोपी गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम चकरबेढा से सभी आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया।
नकदी और बेल्ट बरामद
पुलिस ने आरोपी सुमित दिनकर से लूटी गई 1400 रुपये नगद राशि तथा आरोपी मंजेश खूंटे से घटना में प्रयुक्त बेल्ट जब्त किया है।
न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी
सभी आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी अवधेश सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज राजपूत सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button