Advertisement Carousel
Blog

रात्रि में घर में घुसकर मारपीट करने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी शामिल

Ad

Advertisements

रात्रि में घर में घुसकर मारपीट करने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी शामिल
जांजगीर-चांपा
थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम रोगदा में हुई गंभीर मारपीट की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। इस मामले में 3 विधि-विरुद्ध संघर्षरत बालकों की भी संलिप्तता सामने आई है।
पुलिस के अनुसार, घटना 27 मार्च 2026 की रात लगभग 8:15 बजे की है, जब आरोपीगण प्रार्थी प्रकाश नोरगे के घर में घुसकर गाली-गलौच करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिए। मुख्य आरोपी विनोद कुमार नोरगे ने प्रार्थी के सिर, हाथ और पैरों पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के दौरान प्रार्थी की पत्नी के साथ भी मारपीट की गई, वहीं बीच-बचाव करने आए उनके तीन पुत्र—अभिषेक, सुमित और अमित—पर भी हमला किया गया। आरोप है कि आरोपियों ने प्रार्थी की बेटी को घर से बाहर घसीटते हुए भी मारपीट की।
इस घटना में भानुप्रताप, राहुल, रौशन, नरेन्द्र, निखिल, रामगोपाल, रामकुमारी, शत्रुघ्न सहित अन्य आरोपी शामिल थे।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। घटना में प्रयुक्त लाठी एवं बेल्ट जब्त किए गए तथा गवाहों के बयान दर्ज कर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया।

Advertisements
Advertisements


विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज
आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 331(6), 115(2) एवं 191(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर सभी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस पूरे प्रकरण में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा एवं अकलतरा पुलिस टीम की कार्रवाई को सराहनीय बताया गया है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button