Advertisement Carousel
Blog

भूमिहीन मजदूर सुलोचना सिदार के जीवन में बदलाव, योजना से मिला आर्थिक सहारा

Ad

Advertisements

भूमिहीन मजदूर सुलोचना सिदार के जीवन में बदलाव, योजना से मिला आर्थिक सहारा
सक्ती,

Advertisements


राज्य सरकार की “दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना” भूमिहीन मजदूरों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जा रही है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।
मजदूरी पर निर्भर परिवार को मिली राहत
विकासखंड सक्ती के ग्राम पंचायत अमलडीहा की निवासी श्रीमती सुलोचना सिदार को भी इस योजना का लाभ मिल रहा है। सुलोचना सिदार एक साधारण कृषक मजदूर परिवार से जुड़ी हैं और उनके पास स्वयं की कृषि भूमि नहीं है। उनका परिवार पूरी तरह मजदूरी पर निर्भर है।
घरेलू खर्चों में मिल रही मदद
सुलोचना सिदार बताती हैं कि योजना के तहत हर वर्ष मिलने वाली 10,000 रुपये की राशि से उनके घरेलू खर्चों में काफी सहायता मिलती है। इस राशि का उपयोग वे रोजमर्रा की जरूरतों, बच्चों की आवश्यकताओं और छोटे-मोटे घरेलू कार्यों में करती हैं।
योजना बनी सहारा
उन्होंने कहा कि यह योजना भूमिहीन मजदूरों के लिए एक बड़ा सहारा साबित हो रही है, जिससे उनके जीवन में आर्थिक स्थिरता आई है।
मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
सुलोचना सिदार ने इस जनकल्याणकारी योजना के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए लाभकारी पहल बताया।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button