Advertisement Carousel
Blog

जांजगीर में महिला थाना का शुभारंभ, महिला सुरक्षा को मिली नई मजबूती

Ad

Advertisements

जांजगीर में महिला थाना का शुभारंभ, महिला सुरक्षा को मिली नई मजबूती
जांजगीर-चांपा
जिले में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आज जांजगीर में नवीन महिला थाना का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री रामगोपाल गर्ग (IPS) रहे, जिन्होंने फीता काटकर महिला थाने का उद्घाटन किया।

Advertisements
Advertisements


इस अवसर पर आईजी ने कहा कि महिला थाना महिलाओं की शिकायतों के त्वरित एवं संवेदनशील निराकरण के साथ उन्हें सुरक्षित एवं विश्वासपूर्ण वातावरण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
काउंसलरों का सम्मान, परिवारिक समरसता पर जोर
कार्यक्रम के दौरान परिवार परामर्श से जुड़े काउंसलरों को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं समाज में पारिवारिक विवादों के समाधान हेतु किए जा रहे प्रयासों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आईजी ने काउंसलरों की भूमिका को समाज में सौहार्द एवं समरसता बनाए रखने में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
महिला कमांडो टीम की सराहना
जिले की गठित महिला कमांडो टीम की आईजी द्वारा विशेष रूप से प्रशंसा की गई। उन्होंने टीम के साहस, अनुशासन एवं उत्कृष्ट कार्यों को सराहनीय बताया।
प्रेस प्रतिनिधियों से संवाद
आईजी श्री गर्ग ने जिले के प्रेस प्रतिनिधियों से सौहार्दपूर्ण भेंट कर पुलिस की प्राथमिकताओं एवं महिला सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को साझा किया।
सायबर थाना का निरीक्षण, जागरूकता पर विशेष जोर
आईजी ने सायबर थाना जांजगीर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं तकनीकी संसाधनों का जायजा लिया। उन्होंने सायबर अपराधों के त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण, डिजिटल साक्ष्यों के सुरक्षित संकलन तथा तकनीकी दक्षता बढ़ाने के निर्देश दिए।
साथ ही आम नागरिकों को सायबर अपराधों से बचाव हेतु जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाने पर जोर दिया।


“संचार साथी” एप की दी जानकारी
कार्यक्रम में “संचार साथी” मोबाइल एप एवं पोर्टल के संबंध में जानकारी दी गई, जिसके माध्यम से नागरिक संदिग्ध कॉल, मैसेज की शिकायत, मोबाइल ब्लॉक एवं अन्य डिजिटल सुरक्षा सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।
गणमान्य नागरिकों का सम्मान
कार्यक्रम में जिले के गणमान्य नागरिकों को उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। आईजी ने कहा कि समाज के जागरूक नागरिक सकारात्मक बदलाव के वाहक होते हैं और उनकी भूमिका अत्यंत प्रेरणादायक है।
आदिवासी समाज के प्रयासों की सराहना
आईजी ने आदिवासी गोड़ समाज के लोगों से भेंट कर शराब निर्माण छोड़ स्वरोजगार अपनाने की पहल की सराहना की।
ड्रोन तकनीक का अवलोकन
कार्यक्रम के दौरान पुलिस ड्रोन कैमरा का अवलोकन करते हुए आईजी ने उसके रखरखाव एवं उपयोग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
गरिमामय उपस्थिति
इस अवसर पर कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS), सक्ती एसपी श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उदयन बेहार, डीएसपी एवं अन्य पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button