Advertisement Carousel
Blog

एसी कॉपर वायर चोरी का खुलासा, दो चोर और एक कबाड़ी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

एसी कॉपर वायर चोरी का खुलासा, दो चोर और एक कबाड़ी गिरफ्तार
बिलासपुर,

Advertisements


थाना सिविल लाइन पुलिस ने एसी के कॉपर वायर चोरी के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों सहित चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया मशरूका भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र में लगातार एसी कॉपर वायर चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस टीम द्वारा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी।

Advertisements


घेराबंदी कर तीनों आरोपी पकड़े गए
जांच के दौरान सूचना मिली कि दो आरोपी चोरी का कॉपर वायर एक कबाड़ी को बेच चुके हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने कबाड़ी दुकान पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की, जहां से आरोपी सूरज वस्त्रकार उर्फ सूरज महरा (23 वर्ष) एवं धीरेन्द्र झारिया (30 वर्ष) के साथ कबाड़ी खरीददार एहसान अली (44 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।
चोरी का सामान बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 80 फीट कॉपर वायर (कीमत करीब 40 हजार रुपये), एसी के पार्ट्स एवं नगदी सहित कुल 48,500 रुपये का मशरूका जब्त किया है।
सरकारी कार्यालय परिसर से की थी चोरी
पूछताछ में आरोपियों ने जिला अभियोजन कार्यालय एवं रजिस्ट्री ऑफिस परिसर के पास लगे एसी से कॉपर वायर और अन्य सामान चोरी करना स्वीकार किया है। साथ ही आलमारी में रखी नगदी भी चोरी करने की बात कबूल की है।
विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज
आरोपियों के विरुद्ध अलग-अलग प्रकरणों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4), 305, 317(2) एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस टीम की सक्रियता से मिली सफलता
इस कार्रवाई को सिविल लाइन पुलिस की सतर्कता एवं सक्रियता का परिणाम बताया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button