Advertisement Carousel
Blog

अवैध महुआ शराब परिवहन करते युवक गिरफ्तार, बाइक समेत 12.6 लीटर शराब जब्त

Ad

Advertisements

अवैध महुआ शराब परिवहन करते युवक गिरफ्तार, बाइक समेत 12.6 लीटर शराब जब्त
जांजगीर-चांपा,
जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस सहायता केंद्र राहौद, थाना शिवरीनारायण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध कच्ची महुआ शराब का परिवहन करते गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी किशन कुमार जांगड़े (23 वर्ष), निवासी पेंड्री थाना पामगढ़, मोटरसाइकिल के माध्यम से अवैध महुआ शराब का परिवहन कर रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके कब्जे से कुल 12.600 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 2600 रुपये है, बरामद की है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है।

Advertisements
Advertisements


आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई
आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
अभियान के तहत लगातार कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शिवरीनारायण राजीव श्रीवास्तव, पुलिस सहायता केंद्र राहौद प्रभारी रामप्रसाद बघेल, प्रधान आरक्षक सुधीर कुमार साहू, आरक्षक विवेक ठाकुर, राजेश कश्यप एवं कुलदीप खूंटे का विशेष योगदान रहा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button