Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़धरसींवा

गैस सिलेंडर में कम भराव व अनियमित वितरण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने की कार्रवाई की मांग

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से मोहम्मद उस्मान सैफी

धरसींवा खंड अंतर्गत ग्राम बरतोरी एवं सिलयारी क्षेत्र में गैस सिलेंडर वितरण में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गैस सिलेंडर में निर्धारित वजन 14.200 किलो के स्थान पर लगभग 2 से 3 किलो तक कम गैस भरी जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, दिनांक 28 मार्च 2026, दिन शनिवार को देवेन्द्र भारत गैस वितरण सिलयारी की रिफिलिंग गाड़ी (क्रमांक RJ43GA7630) ग्राम बरतोरी पहुंची थी। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण गैस भरवाने पहुंचे, लेकिन कई उपभोक्ताओं को लंबे समय (कुछ मामलों में 56 दिन से लेकर 5 माह तक) से गैस सिलेंडर नहीं मिलने की शिकायत सामने आई। जबकि शासन के नियम अनुसार 45 दिन के बाद उपभोक्ता गैस सिलेंडर लेने के पात्र होते हैं।

Advertisements

ग्रामीणों द्वारा जब सिलेंडर के कम वजन का विरोध किया गया, तो संबंधित वाहन चालक मौके से गाड़ी लेकर भाग गया। ग्रामीणों द्वारा पीछा करने पर वाहन को गांव तर्रा में रोका गया, जहां एजेंसी संचालक से फोन पर संपर्क कर स्थिति की जानकारी दी गई।

ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में पूर्व में भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उल्टा एजेंसी संचालक द्वारा पद और प्रभाव का दबाव बनाकर ग्रामीणों को डराने का प्रयास किया गया।

बाद में ग्रामीणों को पुलिस चौकी सिलयारी बुलाया गया, लेकिन संबंधित एजेंसी संचालक स्वयं उपस्थित नहीं हुआ, जिससे ग्रामीणों में और नाराजगी बढ़ गई है।

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना, जिला रायपुर (ग्रामीण) के पदाधिकारियों ने इस मामले को गंभीर बताते हुए प्रशासन से मांग की है कि गैस एजेंसी संचालक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए तथा उपभोक्ताओं को सही वजन एवं समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए।

संगठन ने कहा कि आपदा को अवसर बनाकर आम जनता का शोषण करने वाले तत्वों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

जारीकर्ता:
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना जिला रायपुर (ग्रामीण)

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button