Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में हर गांव में लगेगा राजस्व शिविर: कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के सख्त निर्देश

Ad

1 से 15 अप्रैल, 4 से 18 मई और 1 से 15 जून तक होगी राजस्व शिविर

Advertisements

गर्मी के दिनों में पेयजल संकट ना हो इसके लिए सीईओ जनपद और पीएचई अधिकारी को निर्देश

Advertisements

अवैध खनिज और रेत परिवहन, भंडारण पर कठोर कार्यवाही करने सयुंक्त टीम को निर्देश

सारंगढ़ बिलाईगढ़,कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने समय सीमा की बैठक में सभी एसडीएम, तहसीलदार और राजस्व अधिकारी कर्मचारी को निर्देश दिए कि, माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार अप्रैल, मई और जून माह में राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु सभी ग्राम पंचायतों में राजस्व शिविर का आयोजन करें। इस शिविर में छोटे छोटे राजस्व प्रकरण, सीमांकन, अविवादित नामांतरण, बंटवारा, त्रुटि सुधार, जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, ऋण पुस्तिका आदि के लिए आम जनों को भटकना न पड़े। साथ ही इस राजस्व शिविर का पर्याप्त प्रचार प्रसार कोतवारों के माध्यम से मुनादी करके करने के निर्देश दिए ताकि जिस दिन शिविर हो, वहां स्थानीय लोग
इसका लाभ लेते हुए अपने राजस्व मामलों का अधिक से अधिक मात्रा में निराकरण करा सकें।

डॉ कन्नौजे ने जिले में अवैध खनिज और रेत परिवहन और भंडारण पर सयुंक्त टीम को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिला दण्डाधिकारी ने गढ़ चौक के पास अवैध निर्माण करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए एसडीएम को निर्देश दिए। वहीं आगामी माह में 3 माह का राशन आने वाला है, उसके लिए खाद्य अधिकारी को पीडीएस राशन दुकान में पर्याप्त  तैयारी करने के निर्देश दिए।

बैठक में आयुष्मान, शहीद वीर नारायण आयुष्मान स्वास्थ्य योजना, निर्माणाधीन जिला अस्पताल, नवीन कलेक्टर कार्यालय,एसडीएम कार्यालय सारंगढ़ और बिलाईगढ़, सामुदायिक हॉस्पिटल बिलाईगढ़, पीएम आवास, सोख्ता गड्ढा, बच्चों के पोषण आहार के लिए आधार कार्ड, स्वनिधि योजना, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, मल्टीविलेज पेयजल प्रगति, जनगणना, सरिया बस स्टैंड निर्माण, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, खाद बीज भंडारण आदि पर कलेक्टर ने अधिकारियो के साथ चर्चा कर समीक्षा किया।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button