Advertisement Carousel
Blog

Ad

Advertisements

हत्या के आरोपी को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बांस का डंडा बरामद

Advertisements


बिलासपुर, 30 मार्च 2026। थाना सीपत पुलिस ने हत्या के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा भी बरामद कर लिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 29 मार्च 2026 को ग्राम सेलर बरभाठा निवासी सूचक शत्रुहन धुरी द्वारा सूचना दी गई कि गांव की पानी टंकी के ऊपर सीढ़ी में राजू धुरी मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना पर मर्ग कायम कर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच प्रारंभ की। पंचनामा कार्यवाही एवं गवाहों के बयान के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई।

Advertisements


जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी अनिल केंवट (उम्र 40 वर्ष), निवासी सेलर बरभाठा, द्वारा मृतक राजू धुरी की बांस के डंडे से सिर पर वार कर हत्या की गई है। घटना दिनांक 28 मार्च 2026 की रात्रि लगभग 9 बजे की बताई जा रही है, जब आरोपी पानी टंकी के पास सो रहा था। उसी दौरान मृतक वहां पहुंचा, जिससे विवाद की स्थिति बनी और आरोपी ने गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दे दिया।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। तत्पश्चात आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


सीपत पुलिस द्वारा मामले में आगे की विवेचना की जा रही है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button