Advertisement Carousel
Blog

हरबंश की मेहनत लाई रंग, 31 करोड़ की सड़क को हरी झंडी अब नहीं होगी कीचड़ की मार, बनेगी पक्की और चौड़ी सड़कपामगढ़ में विकास की रफ्तार तेज, बड़ी सड़क परियोजना को मंजूरी

Ad

Advertisements

देवरी-तनौद-भुईगांव-ससहा मार्ग को 31.45 करोड़ की मंजूरी
विधायक हरबंश के प्रयास रंग लाए, 17.40 किमी सड़क होगी चौड़ी और मजबूत
हजारों ग्रामीणों को मिलेगा लाभ, आवागमन होगा सुगम
जांजगीर-चांपा

Advertisements


पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत विकास को नई गति मिली है। विधायक शेषराज हरबंश के सतत प्रयासों से देवरी-तनौद-भुईगांव-ससहा मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए 31 करोड़ 45 लाख 44 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। लोक निर्माण विभाग, मंत्रालय नवा रायपुर द्वारा 30 मार्च को इस संबंध में आदेश जारी किया गया।


यह सड़क लगभग 17.40 किलोमीटर लंबी है, जो लंबे समय से जर्जर स्थिति में होने के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी। विशेषकर बारिश के दिनों में आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता था, जिससे स्कूल, अस्पताल और बाजार तक पहुंचना मुश्किल हो जाता था।


विधायक शेषराज हरबंश ने बताया कि इस महत्वपूर्ण सड़क को वर्ष 2024-25 के बजट में शामिल कराया गया था, लेकिन उस समय स्वीकृति नहीं मिल सकी। इसके बाद उन्होंने निरंतर प्रयास जारी रखते हुए वर्ष 2025-26 के बजट में पुनः प्रस्ताव शामिल कराया और विभागीय स्तर पर लगातार पहल की। विधानसभा के बजट सत्र में भी उन्होंने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया, जिसके परिणामस्वरूप अब इस परियोजना को मंजूरी मिल पाई है।


उन्होंने इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वित्त मंत्री ओपी चौधरी तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया है।


अधिकारियों के अनुसार, प्रशासकीय स्वीकृति के साथ ही अब टेंडर प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाएगी और निविदा जारी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।


इस सड़क के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी। ग्रामीणों में इस निर्णय को लेकर खुशी का माहौल है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button