Advertisement Carousel
Blog

संयुक्त संचालक अभियोजन श्री माखनलाल पाण्डेय की सेवानिवृत्ति पर गरिमामयी विदाई

Ad

Advertisements

संयुक्त संचालक अभियोजन श्री माखनलाल पाण्डेय की सेवानिवृत्ति पर गरिमामयी विदाई
आईजी श्री राम गोपाल गर्ग ने किया सम्मान, दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
बिलासपुर, पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, बिलासपुर में आज संयुक्त संचालक अभियोजन (बिलासपुर संभाग) श्री माखनलाल पाण्डेय के सेवानिवृत्ति अवसर पर गरिमामय एवं आत्मीय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री राम गोपाल गर्ग के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

Advertisements
Advertisements


समारोह में श्री पाण्डेय के उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए आईजी श्री गर्ग ने उन्हें श्रीफल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उप संचालक श्रीमती कंचन पाटिल सहित कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
अनुकरणीय सेवा यात्रा
श्री माखनलाल पाण्डेय ने अपने सेवाकाल की शुरुआत फरवरी 1995 में जिला रायपुर से की। इसके पश्चात उन्होंने दुर्ग, महासमुंद, धमतरी एवं जांजगीर-चांपा जैसे विभिन्न जिलों में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। फरवरी 2023 से 30 मार्च 2026 तक वे बिलासपुर संभाग में संयुक्त संचालक अभियोजन के पद पर पदस्थ रहे, जहां उन्होंने न्यायिक प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


उन्होंने पुलिस विभाग के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए विवेचना एवं अभियोजन कार्यों की समीक्षा में अहम योगदान दिया। उनके मार्गदर्शन में कई प्रकरणों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
आईजी का संबोधन
समारोह को संबोधित करते हुए आईजी श्री राम गोपाल गर्ग ने कहा कि एक सफल अभियोजन अधिकारी केवल कानून का जानकार ही नहीं होता, बल्कि वह पीड़ित को न्याय दिलाने की महत्वपूर्ण कड़ी होता है। उन्होंने कहा कि श्री पाण्डेय ने अपने पूरे कार्यकाल में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।
आईजी श्री गर्ग ने उनके सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि सेवानिवृत्ति के पश्चात भी वे अपने अनुभव और विधिक ज्ञान से पुलिस विभाग को मार्गदर्शन देते रहेंगे।
भावुक पल और आभार व्यक्त
इस अवसर पर श्री माखनलाल पाण्डेय ने सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि वे सेवानिवृत्ति के बाद भी पुलिस विभाग को हर संभव सहयोग देने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शर्मा, निरीक्षक अशोक वैष्णव, निरीक्षक धनेश्वरी दुबे, उपनिरीक्षक रामकुमार पटेल, शंकर कश्यप, संग्राम सिंह, संदीप ठाकुर, रेखा जायसवाल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने श्री पाण्डेय को भावभीनी विदाई दी।
कार्यक्रम का संचालन मुख्य लिपिक श्री संजय रावत द्वारा किया गया।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button