Advertisement Carousel
Blog

जनगणना 2027: सक्ती में तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

Ad

Advertisements

जनगणना 2027: सक्ती में तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
सक्ती।

Advertisements


भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत प्रस्तावित जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला सक्ती में फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 27 से 29 मार्च 2026 तक कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित कर सम्पन्न हुआ।


प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के 27 फील्ड ट्रेनरों एवं कर्मचारियों को जनगणना कार्य की विस्तृत प्रक्रिया, प्रपत्र संधारण, मोबाइल एप के उपयोग तथा अन्य तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनरों के रूप में शासकीय क्रांतिकुमार भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सक्ती के सहायक प्राध्यापक श्री सोमेश कुमार घितोडे तथा अटल बिहारी वाजपेयी महाविद्यालय नगरदा के सहायक प्राध्यापक श्री अरविंद कुमार जगदेव द्वारा किया गया।


कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने जनगणना को राष्ट्रीय महत्व का कार्य बताते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश दिए।


कार्यक्रम में अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी श्री के.एस. पैकरा, नोडल अधिकारी श्री दिनेश वसंत राव अंबाडे सहित सभी फील्ड ट्रेनर उपस्थित रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button