Advertisement Carousel
Blog

अवैध महुआ शराब पर कोनी पुलिस का प्रहार, 25 लीटर शराब जप्त, आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

थाना – कोनी, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

Advertisements

अवैध महुआ शराब पर कोनी पुलिस का प्रहार, 25 लीटर शराब जप्त, आरोपी गिरफ्तार


बिलासपुर जिले के थाना कोनी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मामले का विवरण
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 27 मार्च 2026 को ग्राम पेट्रोलिंग के दौरान कोनी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जलसों निवासी जंतरी लाल सूर्यवंशी अपने घर के पीछे बाड़ी में हाथ भट्टी से अवैध कच्ची महुआ शराब का निर्माण एवं विक्रय कर रहा है।


सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर गवाहों की उपस्थिति में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।

जप्ती की कार्रवाई
रेड के दौरान आरोपी के कब्जे से दो सफेद प्लास्टिक डिब्बों में भरी कुल 25 लीटर कच्ची महुआ शराब (10 लीटर एवं 15 लीटर) बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹5,000 है। आरोपी के पास शराब निर्माण या भंडारण से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं पाया गया।

Advertisements

गिरफ्तार आरोपी
जंतरी लाल सूर्यवंशी (उम्र 49 वर्ष)
पिता – गणेश राम
निवासी – ग्राम जलसों, थाना कोनी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 117/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में पेश किया गया।

कोनी पुलिस की जनअपील
कोनी पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि —

अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button