Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

V  VIP नगर पांचयात कुनकुरी में जनता का हाल बेहाल वार्ड no पांच के वासियों का फूटा गुस्सा

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

Advertisements

कुनकुरी। नगर पंचायत कुनकुरी के वार्ड नंबर 05 में इन दिनों पानी की भीषण किल्लत से वार्डवासी परेशान हैं। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए लोग पानी के लिए जूझने को मजबूर हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

Advertisements
Advertisements

मामले को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील ने बताया कि पानी सप्लाई की मोटर जल गई है। उन्होंने कहा कि 7.50 एचपी की मोटर को मरम्मत के लिए भेजा गया था, जो अब बनकर तैयार हो चुकी है और शाम तक उसे स्थापित कर दिया जाएगा। इसके बाद पानी की समस्या समाप्त होने का दावा किया गया है।
हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या अचानक नहीं आई, बल्कि लंबे समय से व्यवस्थाओं में लापरवाही के कारण हालात बिगड़े हैं। समय पर मोटर का रखरखाव और वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

नगर पंचायत की ओर से यह भी कहा गया है कि यदि मोटर लगाने में देरी होती है तो पानी का टैंकर भेजा जाएगा। लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि आखिर ऐसी स्थिति बनने ही क्यों दी गई, जब वार्डवासियों को पानी के लिए तरसना पड़े।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button