Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

जशपुर में PDS घोटाला: 8.39 लाख के बारदान गबन मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

जशपुर जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के बारदानों के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी रिजवान अली और बारदानों के खरीददार सुधीर साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?
जिला विपणन अधिकारी अजय कुमार ठाकुर की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2022-23 में शासकीय उचित मूल्य दुकानों से PDS बारदानों के संकलन और परिवहन का कार्य आरोपी रिजवान अली को सौंपा गया था।
जांच में सामने आया कि आरोपी ने कांसाबेल विकासखंड की दुकानों से कुल 33,580 बारदानों (बोरियों) का संकलन किया, जिनकी कीमत ₹8,39,500 थी, लेकिन उन्हें विपणन संघ के गोदाम में जमा नहीं किया गया।

जांच में खुलासा
कलेक्टर जशपुर द्वारा गठित जांच समिति ने पुष्टि की कि आरोपी ने शासकीय संपत्ति का गबन किया है। इसके बाद थाना कांसाबेल में आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 408, 420 और 411 के तहत मामला दर्ज किया गया।

ऐसे हुई गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर सूरजपुर और अंबिकापुर में दबिश दी गई।
मुख्य आरोपी रिजवान अली को सूरजपुर से गिरफ्तार किया गया
खरीददार सुधीर साहू को अंबिकापुर से हिरासत में लिया गया
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

बरामदगी
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से:
घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन (MP 65-GA-0244)
लगभग 4000 बारदान (बोरियां)
जप्त किए हैं। शेष बारदानों की तलाश जारी है।

इनकी रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक अशोक यादव, एएसआई राजेश कुमार यादव, आरक्षक राजकुमार भगत, सुभाष चंद्र बोस और नगर सैनिक जोगेंद्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आगे की कार्रवाई
पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और बाकी गबन किए गए बारदानों की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button