Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

जशपुर में कांग्रेस का ‘मिशन गांव चलो’ अभियान तेज, दीपक बैज के निर्देश पर बूथ स्तर तक संगठन मजबूत

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

जिला अध्यक्ष यू. डी.मिंज जिले के सघन दौरे पर,संगठन के मजबूती पर फोकस

Advertisements
Advertisements

जशपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिले में “मिशन गांव चलो” अभियान की औपचारिक शुरुआत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा किए जाने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी जशपुर संगठन को मजबूत करने में सक्रिय हो गई है।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यू. डी. मिंज ने जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों का सघन दौरा शुरू कर दिया है। इस दौरान वे लगातार बूथ कमेटी एवं पंचायत कमेटियों का गठन कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार कर रहे हैं।

Advertisements

आज जशपुर विधानसभा के बगीचा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम रनपुर में भी बूथ एवं पंचायत कमेटियों का गठन किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष ताहिर अली, ब्लॉक अध्यक्ष बुधराम बनवासी, हीरालाल प्रधान, वरिष्ठ कांग्रेसी आनंद लाल कुजूर, जिला सचिव जसिंता लकड़ा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसी क्रम में कुनकुरी विधानसभा के कुनकुरी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम चराईखार में भी बूथ एवं पंचायत कमेटी का गठन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव, जिला सचिव सरवर अली, ब्लॉक अध्यक्ष वाल्टर कुजूर, बीडीसी प्रदीप एक्का, मंडल अध्यक्ष महेश यादव सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

वहीं पत्थलगांव विधानसभा के कांसाबेल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम दोकड़ा में बूथ एवं पंचायत कमेटी का गठन किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष कुलविंदर सिंह भाटिया, जिला महामंत्री मार्सल एक्का, ब्लॉक अध्यक्ष अभिमन्यु सिदार, मंडल अध्यक्ष शेर कुमार, पूर्व सरपंच मरियम तिर्की  सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जिलाध्यक्ष श्री यू. डी.मिंज ने कहा कि “मिशन गांव चलो” अभियान के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है, ताकि पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button