Advertisement Carousel
Blog

चेन स्नेचर्स पर बिलासपुर पुलिस का बड़ा प्रहार

Ad

Advertisements

जिला – बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
चेन स्नेचर्स पर बिलासपुर पुलिस का बड़ा प्रहार

Advertisements

300 से अधिक CCTV फुटेज खंगालकर दो आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया सोना बरामद
बिलासपुर,


शहर में सक्रिय चेन स्नेचिंग गिरोह के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट का शत-प्रतिशत मशरूका बरामद कर लिया है।


यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ए.सी.सी.यू. बिलासपुर एवं थाना सिविल लाइन की संयुक्त टीम द्वारा की गई।


घटना का विवरण
प्रार्थिया शोभना भाण्डेकर, निवासी वैष्णवी विहार मंगला, 23 मार्च 2026 की रात लगभग 10 बजे अपने भाई के साथ स्कूटी से घर लौट रही थीं। रास्ते में रामा पोर्ट के पास स्कूटी पंचर हो गई, जिसके चलते वे धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे थे।
पल्लव भवन के सामने पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही एक आरोपी अचानक रॉन्ग साइड से आया और झपट्टा मारकर पीड़िता के गले से लगभग 1 लाख 10 हजार रुपये कीमत की सोने की चैन व लॉकेट लूट लिया। इसके बाद वह अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर फरार हो गया।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने थाना सिविल लाइन में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।


जांच और कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने शहरभर के 300 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई।
सायबर सेल की तकनीकी सहायता से आरोपियों के देवरीखुर्द एवं तारबाहर क्षेत्र में छिपे होने की जानकारी मिली। इसके बाद संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने पहले से पीड़िता को टारगेट कर योजना बनाई थी और मौका देखकर वारदात को अंजाम दिया।

Advertisements

गिरफ्तार आरोपी
शेख सलमान (27 वर्ष), निवासी तारबाहर क्षेत्र
आकाश उर्फ आशु नायक (23 वर्ष), निवासी देवरीखुर्द

बरामद संपत्ति
घटना में प्रयुक्त 1 मोटरसाइकिल
1 ऑटो
नगद 5000 रुपये
सोने की चैन व लॉकेट (कीमत लगभग ₹1.10 लाख)
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने लूटी गई चैन को एक गोल्ड लोन कंपनी में गिरवी रखकर ₹80,000 का लोन लिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।


पुलिस की अपील
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि—
रात के समय सुनसान स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतें।
संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस या डायल 112 पर दें।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button