Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सरियासारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 किलो गांजा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Ad

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरिया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 किलो 170 ग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Advertisements
Advertisements

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे और उप पुलिस अधीक्षक संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में 24 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से उड़ीसा से सरिया की ओर गांजा परिवहन कर रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने थाना सरिया के सामने घेराबंदी कर संदिग्ध मोटरसाइकिल (CG11 BM 7318) को रोका। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम हसन मोहम्मद (38 वर्ष, जिला बिलासपुर) एवं अलीम खान (53 वर्ष, जिला जांजगीर-चांपा) बताया।
तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल में रखी प्लास्टिक बोरी से 8 किलो 170 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 80,000 रुपये है। साथ ही एक प्लेटिना मोटरसाइकिल (कीमत 50,000 रुपये) और एक मोबाइल फोन (कीमत 10,000 रुपये) भी जब्त किया गया। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 1,40,000 रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20 (बी) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, सउनि सुमन चौहान, प्रधान आरक्षक सत्यम मंडलोई सहित समस्त थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button