Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़धरसींवा

नगर पंचायत कुंरा में कांग्रेस का घेराव, जनसमस्याओं को लेकर उग्र हुआ प्रदर्शन, दी कड़ी चेतावनी

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से मोहम्मद उस्मान सैफी

धरसींवा विधानसभा अंतर्गत नगर पंचायत कुंरा में आज कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं कार्यालय घेराव का आयोजन किया गया, जिसने क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर बढ़ते आक्रोश को खुलकर सामने ला दिया। बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण इस आंदोलन में शामिल हुए और नगर पंचायत कार्यालय का घेराव कर अपनी मांगों को लेकर जोरदार विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान शुद्ध पेयजल की गंभीर समस्या, आवास हितग्राहियों को स्वीकृति न मिलने, राशन वितरण में अनियमितता और नगर के विकास कार्यों में लगातार हो रही देरी एवं अधिकारियों की मनमानी जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से इन समस्याओं को लेकर शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई, जिससे लोगों में भारी नाराजगी व्याप्त है।
कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि शासन-प्रशासन की लापरवाही और गलत नीतियों के कारण आम जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनता को पानी, आवास और राशन जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है, जो किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर आक्रोश प्रकट किया और स्पष्ट किया कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो यह आंदोलन और अधिक व्यापक एवं उग्र रूप लेगा। कांग्रेस पार्टी ने चेतावनी दी कि जनता के हितों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जरूरत पड़ी तो जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
इस घेराव ने यह स्पष्ट कर दिया है कि क्षेत्र में जनसमस्याओं को लेकर असंतोष लगातार बढ़ रहा है और यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।घेराव मे मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे, अन्य पिछड़ा वर्ग कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भावेश बघेल  पूर्व जिला अध्यक्ष उद्यो राम वर्मा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष आशीष वर्मा पूर्व बालक अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा  नगर पंचायत कुंरा अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी सुरेश साहू नगर पंचायत उपाध्यक्ष राजा भैया पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत कुरा ढालेंद्र वर्मा  मंडल अध्यक्ष साहिल खान मदन गोयल अनिल बघेल पार्षद ढालचंद पाल उमेश भतरिया बसंत रजक उमेश देवांगन जगतु देवांगन टिकेश्वरी हरीश रेखराज देवांगन रिजवान खान पूर्व पार्षद प्रेमलाल पाल राजू राजकुमार कोसले मीना चौहान प्रमिला देवांगन जीतू कोसले चंदन देवांगन गोपेश्वर धीवर
युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकित वर्मा चूड़ामणि साहू  नीतू साहू कलीम खान रूपेश बघेल  उत्तम कान्हा वर्मा सुशील खूंटे एवं भारी संखिया में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं नगर पंचायत कुंरा के साथी शामिल हुए।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button