Advertisement Carousel
Blog

साल से फरार चोरी का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस अभिरक्षा से भागने के बाद फिर दबोचा गया

Ad

Advertisements

दो साल से फरार चोरी का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस अभिरक्षा से भागने के बाद फिर दबोचा गया
सक्ती,

Advertisements


जिले के जैजैपुर थाना पुलिस ने वर्ष 2024 से चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। खास बात यह है कि आरोपी कुछ दिन पहले पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था, जिसे पुनः घेराबंदी कर पकड़ा गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी तिलक सिंह सोलंकी (31 वर्ष), निवासी केंवटा पाली, जिला महासमुंद ने थाना जैजैपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 06 दिसंबर 2023 को जैजैपुर स्थित स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल लिमिटेड शाखा में कार्यरत कर्मचारी सुरेंद्र कुमार पटेल ने कार्यालय की तिजोरी से ₹1,84,101 चोरी कर फरार हो गया।


मामले में थाना जैजैपुर में अपराध क्रमांक 68/2024 धारा 454, 380 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई थी। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था।


थाना प्रभारी उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह चंद्रा द्वारा लंबित मामलों की समीक्षा के दौरान इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने लगातार दबिश देते हुए दिनांक 18 मार्च 2026 को आरोपी को हिरासत में लिया, लेकिन दिनांक 19 मार्च 2026 की सुबह आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस पर थाना जैजैपुर में अपराध क्रमांक 87/2026 धारा 262 बीएनएस के तहत पृथक मामला दर्ज किया गया।

Advertisements


पुलिस टीम ने आरोपी की सरगर्मी से तलाश जारी रखते हुए दिनांक 24 मार्च 2026 को उसके ठिकानों पर दबिश देकर घेराबंदी की और अंततः उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को विधिवत न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह चंद्रा, सहायक उप निरीक्षक उपेंद्र यादव, आरक्षक मनोज लहरे एवं अरुण कुमार चंद्रा का सराहनीय योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button