Advertisement Carousel
Blog

मल्हार पुलिस का एक्शन, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार 55 नग देसी शराब और नगदी बरामद, आरोपी गिरफ्तार ग्राम ठाकुरदेवा में अवैध शराब बिक्री का खुलासा, आरोपी दबोचा गयारंगे हाथ शराब बेचते पकड़ा गया मजनू मिरी, पुलिस की सख्ती जारी

Ad

Advertisements

अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा,

Advertisements


जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथ शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से देसी शराब एवं नगदी जब्त की गई है।

Advertisements


प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 24 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम ठाकुरदेवा निवासी विनोद मिरी उर्फ मजनू (42 वर्ष) अपने किराना दुकान में अवैध रूप से देसी शराब बेच रहा है। इस संबंध में बीट के जागरूक नागरिकों द्वारा भी पुलिस को सूचना दी गई थी।


सूचना के आधार पर चौकी मल्हार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उप निरीक्षक अवधेश सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर ग्राम ठाकुरदेवा स्थित आरोपी के किराना दुकान पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी को 55 नग प्लेन देसी शराब के साथ रंगे हाथ बिक्री करते हुए पकड़ा गया।


पुलिस ने मौके से शराब बिक्री की रकम ₹150 नगद भी जब्त की। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।


इस कार्रवाई में आरक्षक किसान राय एवं रमेश साहू का सराहनीय योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button