Advertisement Carousel
मध्यप्रदेशमैहर

मैहर में प्रभारी मंत्री राधा सिंह की बड़ी समीक्षा बैठक | योजनाओं के क्रियान्वयन पर दिए सख्त निर्देश

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विकास सोनी

मैहर। मध्यप्रदेश शासन की पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री तथा मैहर जिले की प्रभारी मंत्री राधा सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार मैहर में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

Advertisements
Advertisements

इस बैठक में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा विभागीय कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए।

Advertisements

बैठक में श्रीकांत चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने, कलेक्टर रानी बाटड, पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, अपर कलेक्टर संजना जैन तथा एसडीएम दिव्या पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि विकास कार्यों में गति लाई जा सके और आम जनता को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button