Advertisement Carousel
CM विष्णु देव सायछत्तीसगढ़जशपुर नगर

जशपुर बगिया में भव्य रामनवमी महायज्ञ | CM विष्णुदेव साय होंगे शामिल, हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री निवास बगिया में श्रद्धा और भक्ति के वातावरण के बीच श्री रामनवमी पर्व के अवसर पर महायज्ञ का भव्य आयोजन 25 मार्च से 28 मार्च 2026 तक किया जा रहा है,जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे।इस चार दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है

Advertisements
Advertisements

और आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।कार्यक्रम की शुरुआत 25 मार्च को कलश यात्रा एवं मूर्ति स्थापना के साथ होगी। इस दिन पूजा, हवन, आरती के साथ लीला एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।26 मार्च को पूजन, हवन, आरती, प्रवचन एवं भजन-कीर्तन आयोजित होंगे।27 मार्च को विशेष पूजन, हवन, नवकन्या पूजन, पूर्णाहुति आरती के साथ रात्रि में भव्य लीला एवं भजन-कीर्तन का कार्यक्रम रखा गया है।
28 मार्च को सहस्त्रधारा स्नान, आशीर्वाद, मूर्ति विसर्जन एवं प्रसाद वितरण के साथ यज्ञ का समापन होगा।
यह आयोजन ग्राम बगिया के यज्ञ स्थल पर किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम धर्म संस्थापक परम पूज्य गुरुदेव स्वामी सर्व श्री धनपति पण्डा जी महाराज (गुरुधाम मुंडियापानी, लैलूंगा, रायगढ़) आशीर्वाद से पूजा सम्पन्न होगा।सत्य सनातन धर्म, देवी संत समाज आयोजन समिति द्वारा समस्त श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की गई है। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति संगीत, कथा-प्रवचन और धार्मिक अनुष्ठानों से वातावरण भक्तिमय रहेगा।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button