Advertisement Carousel
Blog

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा से बड़ी खबर… धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में चांपा पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र में धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला सामने आया है। प्रार्थी योगेश कुमार देवांगन, निवासी भोजपुर ने 15 मार्च 2026 को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Advertisements


शिकायत के अनुसार, भागवत कथा के आयोजन के दौरान भोजपुर स्थित समलाई मंदिर के प्रवेश द्वार के सामने एक फ्लेक्स बैनर लगाया गया था। इसी दौरान कलश यात्रा के समय, जब श्रद्धालु हसदेव नदी से जल भरकर लौट रहे थे, आरोपी राजेश वाल्टर ने कथित रूप से उक्त फ्लेक्स बैनर को फाड़ दिया, जिससे लोगों की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची।


रिपोर्ट के आधार पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 111/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान आरोपी राजेश वाल्टर, उम्र 71 वर्ष, निवासी मिशन फाटक रोड भोजपुर चांपा को पूछताछ के लिए बुलाया गया, जहां उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।


पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 298 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, सहायक उप निरीक्षक बाबूलाल दिवाकर सहित थाना चांपा स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button