Advertisement Carousel
Blog

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी 74 आवेदनों की समस्याएं, त्वरित निराकरण के निर्देश

Ad

Advertisements

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी 74 आवेदनों की समस्याएं, त्वरित निराकरण के निर्देश

जांजगीर-चांपा से खबर… कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने साप्ताहिक जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।

जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जिलेभर से आए नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना।

Advertisements
Advertisements


जनदर्शन के दौरान कुल 74 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें जमीन सीमांकन, राशन कार्ड, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना और राजस्व संबंधी विभिन्न मुद्दे प्रमुख रहे।


कलेक्टर ने सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए। उन्होंने कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।


जनदर्शन में तहसील जांजगीर के पवन राठौर द्वारा भूमि सीमांकन, पामगढ़ तहसील के ग्राम रहौद की उषा देवी द्वारा राशन कार्ड में खाद्य आबंटन, चांपा तहसील के कोसमंदा निवासी रोहित कुमार द्वारा राशन कार्ड जारी कराने, अकलतरा विकासखंड के हरदी निवासी शांतिबाई साहू द्वारा विधवा पेंशन तथा जांजगीर की सुनीता राठौर द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए गए।


इसके अलावा अन्य आवेदकों ने भी सीमांकन, बंटाकन, त्रुटि सुधार, आधार कार्ड सुधार, पेंशन और राजस्व रिकॉर्ड दुरुस्ती जैसे मुद्दों को लेकर आवेदन दिए।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का समयबद्ध और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

जनदर्शन के माध्यम से प्रशासन सीधे आम जनता की समस्याओं तक पहुंच रहा है और उनके त्वरित समाधान की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button