Advertisement Carousel
Blog

अवैध मादक फसलों पर प्रशासन सख्त, निगरानी बढ़ाने के निर्देश

Ad

Advertisements

अवैध मादक फसलों पर प्रशासन सख्त, निगरानी बढ़ाने के निर्देश
सक्ती,

Advertisements


जिले में मादक पदार्थों की अवैध खेती पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने संबंधित अधिकारियों को इस पर लगातार कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।


राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में संभावित अफीम सहित अन्य अवैध फसलों की पहचान और रोकथाम के लिए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निरंतर निरीक्षण किए जाएंगे।
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीण क्षेत्रों में पटवारी, सचिव एवं कोटवार की संयुक्त टीम बनाकर निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, वहीं शहरी क्षेत्रों में पटवारी और नगरीय निकायों के अमले को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर राजस्व, पुलिस एवं वन विभाग द्वारा तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही कृषि, उद्यानिकी एवं रेशम विभाग को आपसी समन्वय के साथ निगरानी कार्य में सहयोग करने के लिए कहा गया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गांव-गांव जाकर खेतों का निरीक्षण किया जाएगा, संदिग्ध फसलों की पहचान कर समय पर कार्रवाई की जाएगी तथा अवैध खेती में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button