Advertisement Carousel
कोसीरछत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी: नाबालिग बहनों से मारपीट, 4 आरोपी गिरफ्तार

Ad

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 22 मार्च 2026। जिले के कोसीर थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करना दो नाबालिग बहनों को भारी पड़ गया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 मार्च 2026 की शाम दो नाबालिग लड़कियां कोसीर चौक की ओर जा रही थीं। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों ने उनके साथ अश्लील टिप्पणी करते हुए छेड़छाड़ करने की कोशिश की। डरी हुई लड़कियां किसी तरह घर पहुंचीं और घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।
बताया जा रहा है कि 20 मार्च की रात करीब 8 बजे पीड़ित परिवार आरोपियों के घर शिकायत करने पहुंचा। इस दौरान आरोपियों और उनके परिजनों ने गाली-गलौज करते हुए दोनों लड़कियों और उनके परिवार के साथ मारपीट की। इस घटना में लड़कियां घायल हो गईं, जिनका उपचार जिला अस्पताल में कराया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोसीर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों श्रुति लाल पटेल, विजय पटेल, लल्ले पटेल और भोको उर्फ हीरालाल पटेल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा घटना स्वीकार किए जाने पर 21 मार्च 2026 को सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी एक ही परिवार के सदस्य हैं और पीड़ित परिवार के पड़ोसी हैं। घटना को गंभीर मानते हुए सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले की विवेचना जारी है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुनीता नाग बंजारे, प्रधान आरक्षक चंद्रपाल महंत, आरक्षक अमित दिव्य, प्रदीप रात्रे, धनसाय कुर्रे एवं गोपाल साहु का विशेष योगदान रहा।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button