Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ में फिर अफीम की खेती का खुलासा: लैलूंगा के नवीन घटगांव में 3 स्थानों पर अवैध खेती

Ad

रायगढ़, जिले के लैलूंगा ब्लॉक अंतर्गत नवीन घटगांव में एक बार फिर अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव में तीन अलग-अलग स्थानों पर अफीम के पौधे लगाए गए थे। आसपास के किसानों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया।
बताया जा रहा है कि नवीन घटगांव में
साधुराम नागवंशी ने करीब 10 डिसमिल जमीन पर,
जगतराम ने 2 डिसमिल में,
अभिमन्यु नाग ने 15 डिसमिल जमीन पर अफीम की अवैध खेती की थी।
तीनों स्थानों पर उगाई गई अफीम की खेती को लेकर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है और संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले की पुष्टि के बाद आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button