Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

नाबालिग को भगाकर अनाचार: जशपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, बालिका सुरक्षित बरामद

Ad

जशपुर, 22 मार्च 2026। जिले के कोल्हेनझरिया चौकी क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने और शादी का झांसा देकर अनाचार करने के मामले में जशपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने नाबालिग बालिका को उड़ीसा राज्य से सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 फरवरी 2026 को एक महिला ने अपनी 16 वर्षीय बेटी के लापता होने की रिपोर्ट चौकी कोल्हेनझरिया में दर्ज कराई थी। बालिका 24 फरवरी की सुबह परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी, लेकिन स्कूल नहीं पहुंची। परिजनों द्वारा आसपास और रिश्तेदारों में खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका, जिसके बाद अपहरण की आशंका जताई गई।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर बीएनएस की धारा 137(2) के तहत जांच शुरू की। पुलिस टीम द्वारा लगातार पतासाजी, संदिग्धों से पूछताछ और तकनीकी सहायता से जांच की गई।
जांच के दौरान मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पता चला कि नाबालिग बालिका उड़ीसा राज्य के एक गांव में आरोपी के साथ मौजूद है। इस पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर बालिका को आरोपी के कब्जे से बरामद किया और आरोपी को हिरासत में लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान इष्टा राणा (22 वर्ष) के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने मोबाइल फोन के जरिए नाबालिग से दोस्ती की और उसे प्यार व शादी का झांसा देकर अपने साथ उड़ीसा ले गया। इस दौरान आरोपी ने नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म किया।
नाबालिग के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(2)(M), 65(1) सहित पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इस पूरे मामले की जांच और कार्रवाई में चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक विपिन किशोर केरकेट्टा, प्रधान आरक्षक मुकेश भगत, फ्रांसिस बेक, आरक्षक बलराम पैंकरा, इग्नेशियूस टोप्पो एवं महिला आरक्षक ब्रिजीनिया टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button