Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा ब्रेकिंग: मामूली विवाद में चली गोली, युवक घायल, मुख्य आरोपी हिरासत में

Ad

जांजगीर-चांपा, जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत व्यासनगर गांव में मामूली विवाद के दौरान गोली चलने की घटना सामने आई है। इस घटना में एक युवक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisements
Advertisements

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिमांशु किराना स्टोर के पास गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते बढ़ गया। इसी दौरान रिटायर्ड आर्मी के पूर्व हवलदार गुलशन श्रीवास ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से पंकज कश्यप पर गोली चला दी।
गोली युवक के जांघ में लगी, जिसके बाद उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। फिलहाल घायल की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Advertisements

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी गुलशन श्रीवास और उसके भाई को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और घटना की विस्तृत जांच जारी है।
बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी गुलशन श्रीवास भारतीय सेना के सिग्नल कोर में हवलदार के पद से सेवानिवृत्त है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button