Advertisement Carousel
गरियाबंदछत्तीसगढ़

महज़ दो माह में ही उखड़ी क़रीब 70 करोड़ से बनी देवभोग – मदांगमुड़ा एनएच सड़क, जगह जगह उखड़े

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विपिन कुमार सोनवानी

Advertisements

ग्रामीणों ने घटिया सामग्री के इस्तेमाल का लगाया आरोप..

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज देवभोग.. ग्रामीणों के वर्षों पुराने मांग के बाद देवभोग उड़ीसा बोर्डर से मदांगमुड़ा तक राष्ट्रीय राज मार्ग का सड़क निर्माण हुए महज़ दो माह होने को है लेकिन दो माह के भीतर गुणवत्ता पर सवाल उठना शुरु हो गया है। यह राष्ट्रीय राज मार्ग में जगह जगह दरार पड़ने लगी हैं, कुछ हिस्से में तो बड़े बड़े गड्ढे हो चुके है।

Advertisements

राष्ट्रीय राज मार्ग बनने के बाद क्षेत्र के लोगों को जिला से लेकर राजधानी तक का सफर करने में सुविधा मिल सकती थी लेकिन तय मापदंड अनुरुप सड़क का निर्माण नहीं होने के चलते कुछ महीनों में यह सड़क धराशाई होने लगी हैं। बात दे कुछ माह पहले करीब 70 करोड़ कि लागत से एनएच 130(सी) सड़क का निर्माण हुआ था।

सबसे बड़ी बात तो यह है कि संवाददाता ने कुछ ग्रामीणों के साथ मौक़े पर पहुंचकर करीब दो किलोमिटर मार्ग की जांच की नतीजा चौंकाने वाला रहा कुछ हिस्से में गड्ढे हो गए तो कहीं डामर ही उखड़ने लगी हैं। घटिया सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों में भी काफी नाराजगई देखने को मिल रही हैं।

ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का लगाया आरोप.. क्षेत्र के ग्रामीण व व्यवसाई रामभरोसा सिन्हा ने मिडिया को बताया कि मेरे होटल के समीप सड़क गड्ढे में तब्दील होने के कारण पानी होटल के अंदर घुस रहा हैं , नाली में पानी न जाकर सीधे मेरे घर के अंदर ही घुस रहा हैं।
वहीं नगर पंचायत देवभोग के पार्षद कमलेश अवस्थी ने विभागीय कार्यप्रणाली और गुणवत्ता पर सवाल किए हैं और कहां कि इतने कम समय में इस तरह से जगह जगह सड़क गड्ढे में तब्दील होना और उखड़ जाना घटिया निर्माण हैं , ठेकेदार और विभागीय अधिकारी को केवल पैसा कमाने का अवसर मिल गया हैं।

एक्सपर्ट व्यू.. वहीं क्षेत्र के स्थानीय ठेकेदार और जनप्रतिनिधियों का कहना हैं कि सड़क निर्माण में तय मापदंड का ध्यान नहीं रखा गया, सही तरीके से पानी का तराई भी नहीं हो पाई और सबसे बड़ी बात तो यह है कि डामरीकरण करते समय ठंडे डामर को बिछाया गया जिसके कारण सही तरीके से पकड़ नहीं बन पाई और जल्द उखड़ने लगी।

इस संबंध में एनएज विभाग के इंजीनियर मनीष शर्मा ने बताया कि अभी यह सड़क हैंडओभर नहीं हुआ हैं और जहां जहां गड्ढे बन गए है और दरार पड़ने लगी है उसे फौरन संज्ञान में लेते हुए रिपेयरिंग किया जायेगा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button