Advertisement Carousel
Blog

खाद्य विभाग की सख्त कार्रवाई, अवैध गैस उपयोग पर शिकंजा घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलेंडर और चूल्हे जब्त, कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी जांजगीर-चांपा,

Ad

Advertisements

खाद्य विभाग की सख्त कार्रवाई, अवैध गैस उपयोग पर शिकंजा

घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलेंडर और चूल्हे जब्त, कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी
जांजगीर-चांपा,

Advertisements


कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार जिले में कुकिंग गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण एवं घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने के लिए खाद्य विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisements


खाद्य अधिकारी के अनुसार, विभाग की संयुक्त टीम ने विकासखंड अकलतरा अंतर्गत ग्राम पंचायत अमरताल स्थित आनंदम रिज़ॉर्ट के मिस्टर वेज रेस्टोरेंट में जांच की। निरीक्षण के दौरान द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश 2000 का उल्लंघन पाए जाने पर 28 नग व्यावसायिक गैस सिलेंडर एवं 01 नग घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।


इसी क्रम में तिलई स्थित रोड़ा ढाबा में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करते पाए जाने पर 03 नग घरेलू गैस सिलेंडर, तीन बर्नर वाले 02 चूल्हे, एक बर्नर वाला 01 चूल्हा, एक गैस पाइप एवं एक रेगुलेटर जब्त किया गया।


वहीं, जांजगीर मुख्यालय के कलेक्टोरेट चौक स्थित श्री कृष्णा डेयरी एंड डेली नीड्स में भी घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करते पाए जाने पर 01 नग घरेलू गैस सिलेंडर एवं एक बर्नर वाला चूल्हा जब्त किया गया।
खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में कुकिंग गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा घरेलू गैस के दुरुपयोग को रोकने के लिए इस प्रकार की छापामार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।



प्रशासन की इस कार्रवाई से गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग पर प्रभावी नियंत्रण की उम्मीद जताई जा रही है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button