Advertisement Carousel
मध्यप्रदेशमैहर

मैहर में चैत्र नवरात्रि की धूम: पहले दिन हजारों श्रद्धालुओं ने किए मां शारदा के दर्शन, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से मैहर से विकास सोनी

चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर धार्मिक नगरी मैहर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। नवरात्रि के प्रथम दिन ही हजारों श्रद्धालु मां शारदा के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया।

Advertisements
Advertisements

सुबह से ही मंदिर परिसर में लंबी कतारें देखने को मिलीं। “जय माता दी” के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Advertisements

इसके अलावा दर्शन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए बैरिकेडिंग, कतार व्यवस्था और निगरानी के विशेष प्रबंध भी किए गए हैं। प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं से शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील की गई है।
आगामी दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button