Advertisement Carousel
Blog

शासकीय कार्य में बाधा व संपत्ति नुकसान करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Ad

Advertisements

शासकीय कार्य में बाधा व संपत्ति नुकसान करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Advertisements
Advertisements


जिले के अकलतरा क्षेत्र में शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने एवं सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 मार्च 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे ग्राम खपरीडीह निवासी आरोपी जीवराखन मिरी मोटरसाइकिल से तहसील कार्यालय अकलतरा पहुंचा। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे में था और मुख्य द्वार पर वाहन खड़ा कर गाली-गलौज करते हुए कार्यालय के अंदर घुस गया।


आरोपी ने वहां मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा उसने कार्यालय के महत्वपूर्ण दस्तावेजों को फाड़ दिया और परिसर में लगे सोलर पैनल के तारों को खींचकर तोड़ दिया, जिससे शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचा और कार्य बाधित हुआ।


मामले की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा पुलिस ने तत्परता से अपराध दर्ज कर जांच प्रारंभ की। विवेचना के दौरान आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जप्त किया गया है।


आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 221, 333 तथा लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धारा 3 के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


इस कार्रवाई में सउनि सुरेन्द्र कश्यप एवं गौकरण राय का विशेष योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button