Advertisement Carousel
Blog

बकरी-बकरा चोरी मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

बकरी-बकरा चोरी मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


बिलासपुर, चकरभाठा। थाना चकरभाठा पुलिस ने क्षेत्र में हुई बकरी-बकरा चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा ग्राम सेवार एवं ग्राम सारधा से कुल 37 नग बकरी-बकरा चोरी किए गए थे, जिनकी कुल कीमत लगभग 77 हजार रुपये बताई गई है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने 15 मार्च 2026 को थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों द्वारा उसके पशुओं की चोरी कर ली गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम का गठन कर जांच शुरू की गई।


जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसके आधार पर संदेहियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

Advertisements


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
हेमराज उर्फ हेमू उर्फ राहुल साहू (18 वर्ष) एवं नजीर खान उर्फ मजीद खान (20 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बिलासपुर क्षेत्र के निवासी हैं।


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए बकरों को काटकर बिक्री से प्राप्त 4000 रुपये जब्त किए हैं। शेष चोरी गए पशुओं के संबंध में जांच जारी है।


दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेज दिया गया है। वहीं, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button