Advertisement Carousel
Blog

कलेक्टर ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व रख-रखाव की ली जानकारी

Ad

Advertisements

कलेक्टर ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व रख-रखाव की ली जानकारी

Advertisements


जांजगीर-चांपा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जन्मेजय महोबे ने बुधवार को जिले के ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Advertisements


निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में वेयरहाउस में 1646 बैलेट यूनिट, 864 कंट्रोल यूनिट तथा 1375 वीवीपैट मशीनें सुरक्षित रखी गई हैं।


कलेक्टर श्री महोबे ने निरीक्षण के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के रख-रखाव सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।


इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती स्निग्धा तिवारी, निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री राकेश प्रधान, श्री अमित केंवट, श्री आशुतोष गोपाल, श्री जगमोहन पाटले, श्री राजकुमार ताम्रकार सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button