Advertisement Carousel
Blog

03 वर्षों से फरार दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बेलगहना पुलिस की बड़ी सफलताबिलासपुर

Ad

Advertisements

03 वर्षों से फरार दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बेलगहना पुलिस की बड़ी सफलता
बिलासपुर

Advertisements


चौकी बेलगहना थाना कोटा पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में पिछले 03 वर्षों से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपराध क्रमांक 571/2023, धारा 376 (2)(ढ) भा.द.वि. के तहत दर्ज मामले में आरोपी रामबली पटेल (36 वर्ष), निवासी करहीकछार, चौकी बेलगहना, थाना कोटा, जिला बिलासपुर, लंबे समय से फरार चल रहा था।


पीड़िता द्वारा 04 जुलाई 2023 को दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया था कि आरोपी ने फरवरी 2023 से 19 जून 2023 के बीच शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाते हुए दुष्कर्म किया। रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई, लेकिन घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।


पुलिस द्वारा लगातार तलाश के बावजूद आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था, क्योंकि वह मोबाइल फोन का उपयोग नहीं कर रहा था। इसी बीच 18 मार्च 2026 को बीट पेट्रोलिंग के दौरान प्रधान आरक्षक प्रफुल सिंह एवं आरक्षक धीरज जायसवाल को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने घर आया हुआ है और पुनः हैदराबाद भागने की तैयारी में है।


सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों—वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्रीमती नुपुर उपाध्याय—के निर्देशन में टीम गठित कर तड़के दबिश दी गई। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया, जो भागने के लिए सामान पैक कर चुका था।


पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बीट प्रणाली की सक्रियता एवं आमजन के सहयोग से यह सफलता संभव हो पाई है।


इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक हेमंत सिंह, सहायक उप निरीक्षक भरतलाल राठौर, प्रधान आरक्षक प्रफुल सिंह, आरक्षक कौशल बिन्झवार, धीरज जायसवाल एवं ईश्वर नेताम की विशेष भूमिका रही।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button