Advertisement Carousel
Blog

शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई जांजगीर-चांपा,

Ad

Advertisements

शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई
जांजगीर-चांपा,

Advertisements


थाना बलौदा पुलिस ने मारपीट के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सुभाष दास, निवासी पोंच, थाना बलौदा ने 16 मार्च 2026 की रात्रि लगभग 9:30 बजे रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने घर में था, तभी गांव का ही आरोपी वेद प्रकाश उर्फ शनि वैष्णव उसे घर के बाहर बुलाकर शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।


शोर सुनकर प्रार्थी के पिता, भाई और दादाजी बीच-बचाव के लिए पहुंचे, तब आरोपी वेद प्रकाश ने अपने पिता भानु दास वैष्णव एवं भाई विकास कुमार वैष्णव को बुला लिया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने मिलकर प्रार्थी एवं उसके परिजनों के साथ मारपीट की।


मामले में थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 116/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Advertisements


गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं:
भानु दास वैष्णव (55 वर्ष)
विकास कुमार वैष्णव (24 वर्ष)
वेद प्रकाश उर्फ शनि वैष्णव (26 वर्ष)
सभी निवासी ग्राम पोंच, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा।


इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक कौशल सिदार, प्रधान आरक्षक गजाधर पाटनवार, आरक्षक रज्जू रात्रे, संतोष रात्रे, टिकेश्वर राठौर, रोहित साहू, प्रहलाद निर्मलकर, संदीप सोनवानी एवं महिला आरक्षक चंद्रप्रभा शांतेय का सराहनीय योगदान रहा।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button