Advertisement Carousel
Blog

गांजा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तारजांजगीर-चांपा,

Ad

Advertisements

गांजा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा,

Advertisements


थाना अकलतरा पुलिस ने End to End विवेचना के तहत गांजा तस्करी के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में अब तक कुल चार आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी भास्कर राठौर (54 वर्ष), निवासी वार्ड 14 सारागांव, थाना सारागांव, जिला जांजगीर-चांपा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पूर्व में भी मादक पदार्थ से जुड़े मामलों में जेल जा चुका है और उसका आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।


मामले की शुरुआत मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हुई, जिसमें रेलवे स्टेशन अकलतरा के पास दो व्यक्तियों के पास गांजा होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की, जहां से आरोपियों के कब्जे से लगभग 5 किलो 161 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 58 हजार रुपए है, जब्त किया गया।

Advertisements


पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि गांजा ओडिशा से लाया गया था। इसके बाद पुलिस ने End to End विवेचना करते हुए ओडिशा के हिमगिर क्षेत्र से आरोपी शाहिद खान उर्फ गुलाप खान को भी गिरफ्तार किया।


शाहिद खान से पूछताछ में खुलासा हुआ कि भास्कर राठौर द्वारा गांजा मंगवाया जाता था। इस आधार पर पुलिस ने सारागांव में दबिश देकर भास्कर राठौर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 120 ग्राम गांजा पुड़िया एवं 1050 रुपए नगद भी बरामद किए गए।


जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी भास्कर राठौर ओडिशा से कम उम्र के बच्चों के माध्यम से गांजा मंगवाकर उसकी बिक्री करता था।


आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।


इस पूरी कार्रवाई में थाना अकलतरा के निरीक्षक भास्कर शर्मा, उप निरीक्षक बी.एल. कोसरिया सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button