Advertisement Carousel
Blog

अवैध महुआ शराब पर अकलतरा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, महिला सहित 2 आरोपी गिरफ्तार जांजगीर-चांपा,

Ad

Advertisements

अवैध महुआ शराब पर अकलतरा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, महिला सहित 2 आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा,

Advertisements


जिले में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना अकलतरा पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 28 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में एवं थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा के नेतृत्व में एएसआई राजेंद्र सिंह क्षत्रिय और टीम द्वारा रेड कार्रवाई की गई।

Advertisements


कार्रवाई के दौरान आरोपी दुर्गेश कुमार देवांगन (34 वर्ष), निवासी धनवारपारा बम्हनीन, थाना अकलतरा के कब्जे से 6 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा कौशिल्या तेंदुलकर (40 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 16 नायकटांड़, अकलतरा के कब्जे से 22 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 28 लीटर एवं अनुमानित कीमत 5600 रुपए बताई गई है।


दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, एएसआई राजेंद्र सिंह क्षत्रिय, महिला प्रधान आरक्षक स्वाती गिरोलकर एवं आरक्षक राजू भारद्वाज का सराहनीय योगदान रहा।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button