Advertisement Carousel
Blog

PM-RAHAT योजना: सड़क दुर्घटना पीड़ितों को ₹1.50 लाख तक कैशलेस इलाज बिलासपुर में दुर्घटना पीड़ितों को 7 दिन तक मुफ्त उपचार की सुविधा‘गोल्डन ऑवर’ में इलाज से बचेंगी जानें, PM-RAHAT योजना लागू

Ad

Advertisements

PM-RAHAT योजना: सड़क दुर्घटना पीड़ितों को 7 दिन तक ₹1.50 लाख तक कैशलेस इलाज

Advertisements


बिलासपुर के 43 पंजीकृत अस्पतालों में मिल रही सुविधा, ‘गोल्डन ऑवर’ में त्वरित उपचार पर जोर

बिलासपुर,

सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा लागू प्रधानमंत्री सड़क दुर्घटना पीड़ित अस्पताल में भर्ती एवं सुनिश्चित उपचार (PM-RAHAT) योजना का लाभ अब बिलासपुर जिले में प्रभावी रूप से दिया जा रहा है।

Advertisements


यातायात पुलिस बिलासपुर के अनुसार, इस योजना के तहत सड़क दुर्घटना के प्रत्येक पीड़ित को दुर्घटना की तिथि से 7 दिनों तक अधिकतम ₹1.50 लाख तक का निःशुल्क कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना का मुख्य उद्देश्य दुर्घटना के बाद ‘गोल्डन ऑवर’ यानी पहले एक घंटे में पीड़ितों को तत्काल उपचार सुनिश्चित कर अधिक से अधिक जीवन बचाना है।


जिले में iRAD/eDAR प्रणाली से जुड़े 43 पंजीकृत अस्पतालों में यह सुविधा प्रदान की जा रही है। उपचार प्रक्रिया के तहत संबंधित अस्पताल द्वारा घायल व्यक्ति का TMS 2.0 पोर्टल पर पंजीकरण किया जाता है, जिसके बाद 24 घंटे के भीतर पुलिस विभाग द्वारा सत्यापन किया जाता है। गंभीर रूप से घायल मरीजों के लिए 48 घंटे तक स्थिरीकरण उपचार की गारंटी भी सुनिश्चित की गई है।
योजना के अंतर्गत कुछ आवश्यक शर्तें निर्धारित की गई हैं, जिनमें दुर्घटना के 24 घंटे के भीतर अस्पताल में भर्ती, TMS 2.0 पोर्टल पर समयबद्ध पंजीकरण तथा पुलिस सत्यापन शामिल है। साथ ही, सत्यापन के लिए iRAD/eDAR की Accident ID एवं Victim ID आवश्यक होती है।


यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं, ताकि उन्हें इस योजना का लाभ मिल सके और समय पर उपचार से उनकी जान बचाई जा सके।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस महानिरीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में बिलासपुर पुलिस द्वारा इस योजना के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए लगातार अभियान और कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं, जिससे अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button