Advertisement Carousel
CM विष्णु देव सायछत्तीसगढ़

CM विष्णु देव साय पहुंचे रायपुर के जगन्नाथ मंदिर, महाआरती में शामिल होकर की विशेष पूजा

Ad

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुँचे, जहाँ उन्होंने भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की भव्य महाआरती में शामिल होकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और निरंतर प्रगति की मंगलकामना की।

Advertisements
Advertisements

मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के साथ आरती में भाग लिया और भगवान जगन्नाथ से प्रदेश की खुशहाली एवं उन्नति के लिए प्रार्थना की। मंदिर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या मौजूद रही।

Advertisements

इस अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के आगमन पर मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button