Advertisement Carousel
Blog

हैंडपंपों की जल क्षमता बढ़ी, गर्मी में ग्रामीणों को मिलेगी राहत

Ad

Advertisements

हैंडपंपों की जल क्षमता बढ़ी, गर्मी में ग्रामीणों को मिलेगी राहत

जांजगीर-चांपा,

Advertisements


जांजगीर-चांपा जिले के विकासखंड अकलतरा अंतर्गत ग्राम बनाहिल में पेयजल संकट का सफल समाधान हाइड्रोफ्रेक्चर तकनीक के माध्यम से किया गया है। इस पहल से अब ग्रामीणों को गर्मी के मौसम में पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।


ग्रामीणों द्वारा हाल ही में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे से पेयजल समस्या के समाधान की मांग की गई थी, जिस पर कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

Advertisements


कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री आदित्य प्रताप ने बताया कि निर्देशानुसार सहायक अभियंता श्री पवन अग्रवाल के साथ ग्राम का निरीक्षण किया गया। जल स्रोतों के घटते स्तर को देखते हुए हाइड्रोफ्रेक्चर तकनीक से नलकूपों को पुनर्जीवित करने का निर्णय लिया गया।


15 मार्च 2026 को यूनिसेफ की मशीन के माध्यम से कांतिपारा तिरूपति के घर के पास स्थित हैंडपंप एवं पामगढ़ मार्ग स्थित यात्री प्रतीक्षालय के समीप के हैंडपंप में हाइड्रोफ्रेक्चर कार्य किया गया। इस प्रक्रिया से नलकूपों की जल आवक क्षमता में वृद्धि हुई, जिससे पेयजल समस्या का समाधान संभव हो सका।


ग्राम बनाहिल की आबादी लगभग 1629 है, जहां 17 हैंडपंप स्थापित हैं। शेष हैंडपंपों में भी इसी तकनीक से जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने का कार्य जारी है।


इस पहल से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है और गर्मी के मौसम में निर्बाध पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित हो रही है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button