Advertisement Carousel
Blog

मामूली विवाद में दोस्त की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब के नशे में झगड़ा बना हत्या की वजह, सकरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई बीट आरक्षकों की मुस्तैदी से फरार हत्यारे दबोचे गए

Ad

Advertisements

बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के चलते एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। इस मामले में सकरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, 14 मार्च 2026 को प्रार्थी कृष्णा कौशिक ने थाना सकरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके बड़े भाई सतीश कौशिक की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मारपीट कर हत्या कर दी गई है। मामले में मर्ग कायम कर अपराध क्रमांक 254/2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

Advertisements


मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी ने टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
जांच के दौरान संदेहियों राकेश कौशिक उर्फ छोटू (38) एवं गणेश कौशिक (36), निवासी संबलपुर, घटना के बाद से फरार थे। 16 मार्च को बीट आरक्षकों को सूचना मिली कि दोनों आरोपी ग्राम पांड क्षेत्र में छिपे हुए हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ग्राम मेण्ड्रा में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना के दिन वे मृतक सतीश कौशिक के साथ शराब पीने गए थे। नशे की हालत में मृतक द्वारा गाली-गलौच करने पर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद दोनों आरोपियों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। गंभीर चोट लगने से सतीश कौशिक की मौके पर ही मौत हो गई।


घटना के बाद आरोपी फरार होकर छिपे हुए थे और बाहर भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता एवं बीट आरक्षकों की मुस्तैदी से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों एवं जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button