Advertisement Carousel
Blog

महतारी वंदन योजना से बदली रमशिला साहू की जिंदगीहर महीने की मदद बनी सहारा, आत्मनिर्भर बनीं रमशिला साहू गृहणी से बनीं आत्मनिर्भर, रमशिला साहू बनीं मिसाल

Ad

Advertisements

महतारी वंदन योजना से सशक्त बनी रमशिला साहू, बनीं महिलाओं के लिए प्रेरणा

Advertisements


हर माह मिल रही आर्थिक सहायता से बढ़ा आत्मविश्वास, परिवार की आर्थिक स्थिति हुई मजबूत

सक्ती,
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इस योजना के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होने के साथ आत्मनिर्भर बन रही हैं और परिवार व समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

Advertisements


विकासखंड सक्ती के ग्राम लवसरा निवासी श्रीमती रमशिला साहू इस योजना का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आई हैं। एक गृहणी के रूप में जीवन यापन करने वाली रमशिला साहू आज इस योजना के सहयोग से न केवल अपने परिवार को आर्थिक सहारा दे रही हैं, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत बन गई हैं।


रमशिला साहू ने बताया कि उन्हें महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है, जिससे उनके दैनिक खर्चों में मदद मिलती है। पहले जहां घर का खर्च चलाने के बाद बचत करना मुश्किल होता था, वहीं अब वे हर महीने कुछ राशि बचाकर अपने बच्चों के भविष्य के लिए संचित कर पा रही हैं। इससे उनके परिवार में आर्थिक सुरक्षा की भावना भी मजबूत हुई है।


उन्होंने कहा कि इस योजना ने उन्हें केवल आर्थिक सहायता ही नहीं दी, बल्कि आत्मविश्वास और आत्मसम्मान के साथ आगे बढ़ने का हौसला भी दिया है। अब वे परिवार की जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभा रही हैं और बच्चों की शिक्षा व विकास पर विशेष ध्यान दे पा रही हैं।


रमशिला साहू ने छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान किया है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button