Advertisement Carousel
Blog

गौधाम योजना पर जिला स्तरीय बैठक, कलेक्टर-एसपी ने दिए निर्देशनिराश्रित पशुओं के संरक्षण पर जोर, गौधामों की समीक्षा सक्ती में गौधाम योजना की प्रगति पर मंथन

Ad

Advertisements

गौधाम योजना को लेकर जिला स्तरीय बैठक, संरक्षण व प्रबंधन पर जोर

Advertisements


कलेक्टर व एसपी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा, गौधामों को प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित करने के निर्देश

सक्ती,


कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय गौधाम समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गौधाम योजना के क्रियान्वयन, प्रबंधन एवं विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

Advertisements


पशुधन विकास विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि योजना का मुख्य उद्देश्य निराश्रित एवं घुमंतू पशुओं के संरक्षण, जप्त पशुओं के समुचित प्रबंधन तथा गौ आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देना है। साथ ही चारा विकास कार्यक्रम को सुदृढ़ करने एवं गौधामों को प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।


बैठक में बताया गया कि गौधामों का संचालन छत्तीसगढ़ गौसेवा आयोग में पंजीकृत गौशाला समितियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, ट्रस्ट, प्रोड्यूसर कंपनियों एवं सहकारी समितियों के माध्यम से किया जाएगा। प्रत्येक गौधाम की अधिकतम क्षमता 200 पशु निर्धारित की गई है, जिससे पशुओं की बेहतर देखभाल सुनिश्चित हो सके।


अधिकारियों ने बताया कि गौधामों में पशुओं के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण एवं देखरेख की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही पशु नस्ल सुधार कार्यक्रम के तहत उन्नत नस्ल के संवर्धन पर भी कार्य किया जाएगा।


कलेक्टर ने गौधामों में आवश्यक अधोसंरचना विकास, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल सुविधा एवं छायादार शेड निर्माण जैसे कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक गौधाम में एक चरवाहा एवं एक गौसेवक की नियुक्ति सुनिश्चित कर उन्हें नियमानुसार मानदेय देने की बात कही गई।


बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि गौधामों को प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित कर गौ उत्पादों के निर्माण एवं विपणन से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे।


इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टरगण, संयुक्त कलेक्टर एवं पशुधन विकास विभाग के अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button