Advertisement Carousel
Blog

अवैध क्लीनिकों पर कार्रवाई, सक्ती में दो क्लीनिक सील बिना डिग्री इलाज कर रहे क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा फर्जी डॉक्टरों पर सख्ती, दो अवैध क्लीनिक बंद

Ad

Advertisements

अवैध क्लीनिकों पर सख्त कार्रवाई, सक्ती में दो क्लीनिक सील

Advertisements


बिना डिग्री और पंजीयन के चल रहा था इलाज, स्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई


सक्ती,
कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग ने जिले में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो क्लीनिकों को सील कर दिया है। यह कार्रवाई मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. सुदर्शन भारद्वाज के नेतृत्व में की गई।

Advertisements


स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतों एवं नियमित निरीक्षण अभियान के तहत टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में जांच की। जांच के दौरान स्टेशन रोड, सक्ती स्थित एक मकान में बिना वैध डिग्री एवं पंजीयन के मरीजों का उपचार करते हुए पाया गया। इसी प्रकार ग्राम टेमर क्षेत्र में भी बिना आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और पंजीयन के चिकित्सा कार्य किए जाने की पुष्टि हुई।


निरीक्षण के दौरान संबंधित व्यक्तियों द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिससे अवैध रूप से चिकित्सा कार्य करना स्पष्ट हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों क्लीनिकों को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया। साथ ही प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध डिग्री, पंजीयन और अनुमति के किसी भी प्रकार का चिकित्सा कार्य पूर्णतः प्रतिबंधित है। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नर्सिंग होम एक्ट सहित अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


उन्होंने बताया कि जिले में इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और अवैध क्लीनिकों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।


जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे उपचार के लिए केवल पंजीकृत एवं योग्य चिकित्सकों से ही संपर्क करें और अवैध क्लीनिकों की जानकारी मिलने पर तत्काल सूचना दें।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button