Advertisement Carousel
Blog

बिलासपुर पुलिस की कार्यशाला: विवेचकों को ITMS, NATGRID और NAFIS की दी गई ट्रेनिंगअपराध नियंत्रण और ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर बिलासपुर पुलिस का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमहाईटेक सिस्टम से अपराधियों पर नजर, बिलासपुर

Ad

Advertisements

बिलासपुर।
बिलासपुर पुलिस द्वारा जिले में बेहतर यातायात प्रबंधन और अपराध नियंत्रण को सशक्त बनाने के उद्देश्य से विवेचकों के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विलासा गुड़ी पुलिस लाइन बिलासपुर में आयोजित हुआ, जिसमें जिले के सभी थाना प्रभारियों और विवेचकों ने फिजिकल तथा ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया।

Advertisements
Advertisements


कार्यक्रम का आयोजन उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के दिशा-निर्देश पर किया गया। कार्यशाला में विवेचकों को आधुनिक तकनीकी प्रणालियों जैसे इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS), नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (NAFIS), नेशनल इंटेलिजेंस ग्रिड (NATGRID) तथा सशक्त एप के उपयोग के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। इसके तहत सीसीटीवी कैमरे, एएनपीआर कैमरे, रॉन्ग वे डिटेक्शन सिस्टम, स्पीड डिटेक्शन सिस्टम सहित कुल 550 कैमरे, 23 पब्लिक एड्रेस सिस्टम, 10 वेरिएबल मैसेज डिस्प्ले और 3 स्मार्ट पोल स्थापित किए गए हैं, जिनके माध्यम से यातायात नियमों के उल्लंघन पर ऑनलाइन निगरानी और कार्रवाई की जाती है।


यह पूरी व्यवस्था इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से संचालित की जाती है, जहां संकलित डाटा के आधार पर अपराधियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जाती है। अधिकारियों के अनुसार यह तकनीकी प्रणाली न केवल यातायात अनुशासन सुनिश्चित करने में सहायक है, बल्कि अपराध नियंत्रण और अपराधियों की पहचान में भी प्रभावी साबित हो रही है।


कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात राम गोपाल करियारे और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के जनरल मैनेजर वाई श्रीनिवास ने आईटीएमएस सहित विभिन्न तकनीकी प्रणालियों के उपयोग पर विस्तृत जानकारी दी। वहीं डॉ. संकल्प राय और आरक्षक आनंद कुर्रे ने सशक्त एप के माध्यम से चोरी हुए वाहनों की तलाश और अपराधियों की धरपकड़ के बारे में प्रशिक्षण दिया।


इसके अलावा सीएसपी निमितेश सिंह ने नेटग्रिड के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय अपराधियों और गिरोहों की पहचान व निगरानी की प्रक्रिया समझाई। वहीं फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट श्रीमती विद्या जौहर ने एनएएफआईएस प्रणाली के माध्यम से अपराधियों के राष्ट्रीय स्तर पर डाटा संकलन और पहचान की प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी दी।


इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल, सीएसपी कोतवाली गगन कुमार, सीएसपी सिविल लाइन, सहित जिले के सभी थाना प्रभारी और विवेचक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गुजरात से आए पुलिस अधिकारी भी शामिल हुए।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button