Advertisement Carousel
Blog

बिना हेल्पर दौड़ रहे 153 बड़े वाहन पकड़ाए, जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सड़क हादसों पर रोक के लिए जांजगीर पुलिस का अभियान, 153 ट्रक-हाइवा पर कार्रवाई NH-49 सहित कई राजमार्गों पर पुलिस का चेकिंग अभियान, बिना हेल्पर के वाहन चालकों पर गिरी गाज

Ad

Advertisements

जांजगीर-चांपा।

Advertisements

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा बड़े वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।


पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले भर में दो दिवसीय विशेष जांच अभियान चलाया गया, जिसमें ट्रेलर, हाइवा, ट्रक सहित अन्य भारी वाहनों की सघन जांच की गई।


अभियान के दौरान NH-49 अकलतरा, जांजगीर सहित बलौदा और मुलमुला क्षेत्र के राजमार्गों पर पुलिस द्वारा कैंप लगाकर जांच की गई। जांच के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे वाहन पाए गए जो बिना हेल्पर के संचालित किए जा रहे थे।
पुलिस ने ऐसे 153 बड़े वाहनों को पकड़कर उनके चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बड़े वाहनों में हेल्पर का होना अत्यंत आवश्यक है। हेल्पर वाहन को पीछे करते समय, संकरे रास्तों से निकालते समय तथा आपात स्थिति में चालक की सहायता करता है। हेल्पर की अनुपस्थिति में दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है और सड़क पर अन्य लोगों की सुरक्षा भी प्रभावित होती है।


इस अभियान का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन तथा SDOP अकलतरा श्री प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में किया गया।


इस दौरान यातायात शाखा जांजगीर के निरीक्षक सुभाष चौबे, थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक भास्कर शर्मा, थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक मनोहर सिन्हा और थाना प्रभारी मुलमुला निरीक्षक पारस पटेल का विशेष योगदान रहा।


जांजगीर पुलिस ने वाहन मालिकों और चालकों से अपील की है कि वे बड़े वाहनों का संचालन करते समय अनिवार्य रूप से हेल्पर रखें और यातायात नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button